अगर आप अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट कम है तो आप एकदम सही जगह पहुंचे हैं. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफर्म अमेज़न पर कई स्मार्ट गैजेट्स पर दमदार डील्स देखने को मिलती हैं और आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्मार्ट टीवी डील जिसके साथ आप एक शानदार स्मार्ट टीवी को 15,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. अगर आप इस डिस्काउंट के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां Philips (32 inches) 6100 Series Frameless HD Smart LED Google TV की पूरी डील के बारे में बताया गया है.
SurveyPhilips 32″ Frameless HD Smart LED TV की डील
यह शानदार डील ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर Phillips की 6100 सीरीज के Framless स्मार्ट TV पर मिल रही है. इस स्मार्ट TV का असल दाम 22,999 रुपये है और अभी इस पर मिल रही 39 प्रतीशत की छूट के साथ यह स्मार्ट टीवी 13,999 रुपये का आ रहा है.
39 प्रतिशत के बड़े डिस्काउंट के साथ इस टीवी पर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. इस स्मार्ट टीवी को खरीदते समय अगर आप HSBC के क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करके 6 महीने या उस से ज्यादा की EMI लेते हैं तो आप इस स्मार्ट टीवी पर 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इस डिस्काउंट के साथ आप इसे मात्र 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

HSBC के कार्ड के साथ आने वाला डिस्काउंट वैसे तो काफी अच्छा है लेकिन अगर आप EMI नहीं लेना चाहते हैं या आपके पास एक HSBC का कार्ड नहीं है तो आप इस स्मार्ट टीवी पर Amazon Pay ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके और भी छूट पा सकते हैं. इस कार्ड को इस्तेमाल करने से अमेज़न प्राइम मेंबर्स को 5 प्रतिशत और आम मेंबर्स को 3 प्रतिशत तक की छूट मिलती है.
Philips 32″ Frameless HD Smart LED TV के स्पेक्स
32 इंच के डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्ट टीवी में 60Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसके डिस्प्ले में आँखों की सेहत के लिए Eye Care फीचर भी मिलता है. इस स्मार्ट टीवी में क्रोमेकास्ट बिल्ट इन आता है जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन से अपने टीवी पर बिना किसी झंझट के अपनी स्क्रीन कास्ट कर सकते हैं. यह स्मार्ट टीवी Google TV पर चलता है और इसके साथ ही इसमें Google Assistant जैसे फीचर भी देखने को मिलते हैं. इस स्मार्ट टीवी पर फिल्में और सीरीज देखने का अपना ही मज़ा होता है क्योंकि यह टीवी बिलकुल ना के बराबर बेज़ल के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: 11 हज़ार रुपये से भी सस्ता मिल रहा 40-इंच का QLED Smart TV, इस जगह धड़ल्ले से खरीद रहे लोग
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
