स्मार्टफोन में मौजूद “S BIke Mode” के होने से यह फायदा होने वाला है कि अगर आप बाइक को चला रहे हैं और कोई आपको फ़ोन करता है तो यह अपने आप ही आटोमेटिक तौर पर उसे कॉलर को एक टेक्स्ट मैसेज सेंड केर देगा कि आप कुछ देर बाद कॉल करें.
साउथ कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग भारत में अपने नए स्मार्टफ़ोन के लॉन्च की पूरी तैयारी कर चुकी है. इसके साथ ही एक टीज़र पर अगर नज़र डालें तो कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन को ख़ास रूप से बाइकर्स के लिए बनाया गया है. बता दें कि ये स्मार्टफ़ोन कुछ ही समय में भारत में लॉन्च होने वाला है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इसके साथ ही कंपनी कह भी रही है कि इस स्मार्टफ़ोन के आने के बाद यूजर की राइड बदल जायेगी. इसके साथ ही सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को लेकर एक कॉन्टेस्ट भी चला रखा है, जिसमें तीन विजेताओं को यही स्मार्टफ़ोन फ्री में दिया जाएगा.
इस स्मार्टफोन में मौजूद “ S Bike Mode” के होने से यह फायदा होने वाला है कि अगर आप बाइक को चला रहे हैं और कोई आपको फ़ोन करता है तो यह अपने आप ही आटोमेटिक तौर पर उसे कॉलर को एक टेक्स्ट मैसेज सेंड केर देगा कि आप कुछ देर बाद कॉल करें. इस फीचर के होने से बाइकर्स को अपनी बाइक राइड पर ज्यादा ध्यान होगा न कि फ़ोन के रिंग होने पर इससे एक्सीडेंट की भी संभावनाएं कम हो जायेंगी. यहाँ इस स्मार्टफ़ोन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
कुछ अफवाहों और रुमर्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी J3 स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की HD डिस्प्ले 1280×720 पिक्सेल के साथ होने वाली है. इसके अलावा इसमें आपको 1.2Ghz का क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 1.5GB की रैम मिलने वाली है. फ़ोन में 16GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.
स्मार्टफ़ोन में 5MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ और 2MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. स्मार्टफ़ोन में आपको 2600mAh क्षमता की बढ़िया बैटरी मिल रही है. इसके साथ ही बता दें कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफ़ोन को भारत में आज ही लॉन्च करने वाला है साथ ही इसके स्पेक्स को देखते हुए इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 12,000 के आसपास हो सकती है.