Samsung ने टीज़ किया Exynos 9825 chipset; 7 अगस्त को आने के आसार

सैमसंग की ओर से उसका Galaxy Unpacked Event 7 अगस्त को आयोजित किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि इस इवेंट का स्टार प्रोडक्ट बिना किसी झिझक के Samsung Galaxy Note 10 सीरीज ही होने वाला है। हालाँकि जैसे ही हम सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ फोंस के बारे में पहले से ही काफी कुछ जानते हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में इसके प्रोसेसर को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी Note 10 सीरीज को पॉवर देने वाले लेटेस्ट चिपसेट यानी Exynos 9825 को भी इसी इवेंट में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने आधिकारी अकाउंट से सैमसंग Exynos चिपसेट के बारे में जानकारी दी थी कि इस चिपसेट को 7 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। 

इस टीज़र में एक शोर्ट विडियो दिखाई दे रहा है, जो अगली पीढ़ी के Exynos Processor की ओर इशारा कर रहा है। आपको बता देते हैं कि यह नया प्रोसेसर ही आपको सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज में देखने को मिल सकता है। आपको बता देते हैं कि जैसा कि अभी तक सुनने में आ रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S10 सीरीज में मौजूद Exynos 9810 के मुकाबले इस नए लेटेस्ट प्रोसेसर यानी Exynos 9825 में आपको बेहतर परफॉरमेंस और बढ़िया पॉवर एफिशिएंसी मिलने वाली है। इसके अलावा इस चिपसेट में आपको ड्यूल कोर NPU मिलने के भी आसार हैं, जो आपको एडवांस AI प्रोसेसिंग के लिए मिलने वाली है। 

https://twitter.com/SamsungExynos/status/1157290006995767296?ref_src=twsrc%5Etfw

इस मोबाइल फोन यानी सैमसंग गैलेक्सी Note 10+ को लेकर पहले ही कई जानकारी सामने आ चुकी है, जैसे इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.8-इंच की क्वाड HD+ 3040×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलने वाली है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 7nm प्रोसेस पर निर्मित Exynos 9825 चिपसेट भी मिलने वाला है। मोबाइल फोन में आपको लगभग 12GB तक की रैम मिलने वाली है, इसके अलावा इसकी स्टोरेज को लगभग 512GB तक के आसपास UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जा सकता है। 

कैमरा को लेकर कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 10+ मोबाइल फोन में आपको रियर कैमरा के तौर पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको एक 12MP का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है, इसके अलावा इसमें आपको 12MP का ही सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है, साथ ही इसमें आपको एक 16MP का tertiary कैमरा मिलने वाला है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 10MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। 

इस लीक से ऐसा भी सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy Note 10+ मोबाइल फोन में आपको एक 4300mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो आपको 45W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। हालाँकि यह चार्जर आपको बॉक्स में नहीं मिलने वाला है लेकिन आप इसे अलग से खरीद सकते हैं। 

इसके अलावा अगर हम Samsung Galaxy Note 10+ 5G के Geekbench लीक की चर्चा करें तो ऐसा माना जा रहा है कि यहाँ जो सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 12GB की रैम मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें भी आपको एक Exynos 9825 चिपसेट मिलने वाला है। इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको सिंगल कोर में 4,500 पॉइंट्स मिले हैं, इसके अलावा मल्टी-कोर में आपको इसमें 10,400 पॉइंट्स मिले हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :