सैमसंग 25 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफ़ोन

HIGHLIGHTS

उम्मीद है कि, इस दिन सैमसंग भारत में Galaxy S9 को पेश कर सकता है.

सैमसंग 25 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफ़ोन

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अब एक नए पेज को लिस्ट किया गया है. इस पेज में "सैमसंग गैलेक्सी" लोगो के साथ ही बहुत बड़े साइज में '9' लिखा गया है. इस पेज पर के अनुसार सैमसंग भारत में 25 फरवरी को अपना एक नया डिवाइस पेश कर सकता है. इतना तो साफ़ है कि यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वैसे पिछले काफी दिनों से Samsung Galaxy S9 के बारे में कई तरह के लीक सामने आये हैं. इन लीक्स में इस फ़ोन के बारे में कई तरह की जानकारी भी दी गई है. अब फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुए इस पेज को देख कर तो यही माना जा सकता है कि कंपनी इस दिन भारत में Samsung Galaxy S9 को लॉन्च करे. 

यहां फ्लिपकार्ट पर मौजूद इस पेज पर एक वीडियो को भी लिस्ट किया गया है. इस वीडियो में मुख्यता यह बताने की कोशिश की जा रही है कि इस नए डिवाइस को कई बदलावों के साथ ज्यादा बढ़िया बनाकर पेश किया जायेगा. यहाँ एक इंग्लिश शब्द 'Reimagined' का प्रयोग किया गया है, जिसका मतलब है नए तरीके से बनाया गया. अब उम्मीद है कि, अगर ये फ़ोन Samsung Galaxy S9 होगा तो इसमें यूजर को बहुत से नया फीचर्स के साथ ही एक नया लुक भी मिल सकता है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo