Samsung ने हाल ही में Galaxy S9+ स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है जिसमें सितम्बर सिक्योरिटी पैच शामिल है। कम्पनी ने अन्य कई डिवाइसेज़ Samsung Galaxy A80, Galaxy A5 (2017), Galaxy S8 और Galaxy S8+ के लिए भी सितम्बर 2019 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच जारी किया है।
Galaxy A80 यूज़र्स को अभी यह अपडेट Chile, Brazil, Ecuador, Peru, Guatemala, Paraguay, Panama, Mexico और India में प्राप्त हुआ है। यह A805FXXS2ASI2 सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ आया है। बात करें Galaxy A5 (2017) के अपडेट की तो यह A520FXXUBCSI1 बिल्ड में आया है और अभी Croatia, Russia, Ukraine और Kazakhstan में उपलब्ध है।
इसके अलावा, Galaxy S8 और Galaxy S8+ के लिए यह अपडेट Netherlands, Germany, Spain, Italy और Bolivia में उपलब्ध है। यह अपडेट जल्दी भी भारत में भी जारी किया जा सकता है। Samsung Galaxy A80, Galaxy A5 (2017), Galaxy S8 और Galaxy S8+ यूज़र्स को यह अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा, मैनुअली अपडेट चेक करने के लिए सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में चेक कर सकते हैं।
एज-टू-एज डिस्प्ले 6.7 इंच के साथ रेज़ोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल में मिलती है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:1 है। Galaxy A80 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट से लैस है जो कि गेमिंग, ओवरलोक्ड GPU और HDR गेमिंग के सपोर्ट के लिए बेस्ट है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद नहीं है। Galaxy A80 में वही अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो Galaxy S10 में देखने को मिलता था। स्मार्टफोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आई है।