सैमसंग ने लॉन्च किया ड्यूल-स्क्रीन वाला स्मार्टफ़ोन
सैमसंग ने चीन में अपना नया स्मार्टफ़ोन सैमसंग G9198 ड्यूल-स्क्रीन फ्लिप स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है. यह स्मार्टफ़ोन स्नेपड्रैगन 808 प्रोसेसर से लैस है.
सैमसंग ने अपनी स्मार्टफोंस की फ़ेहरिस्त में इजाफा करते हुए उसमें एक नया स्मार्टफ़ोन सैमसंग G9198 ड्यूल-स्क्रीन फ्लिप जोड़ दिया है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड पर आधारित है और इसे सैमसंग की चीन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. हालाँकि इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है.
Surveyइस नए स्मार्टफ़ोन में 3.9-इंच की दो सुपर AMOLED टचस्क्रीन दी गई है. जो कि आधी अन्दर की ओर से और आधी बाहर की और, दोनों ही डिस्प्ले WXGA 768×1280 पिक्सेल रेजोल्यूशन की हैं. यह फोन एंड्राइड पर चलता है, हालाँकि अभी यह भी नहीं बताया गया है कि इसकी सही वर्ज़न क्या है, जिस एंड्राइड वर्ज़न पर यह चलेगा. बता दें कि यह एक ड्यूल-सिम स्मार्टफ़ोन है जो 4G LTE, 3G और 2G कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आया है. यहाँ जानें सैमसंग के गैलेक्सी A8 के बारे में
इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में एक हेक्सा-कोर क्वाल-कॉम स्नेपड्रैगन 808 प्रोसेसर दिया गया है. जो 1.8Ghz से क्लॉक्ड है और साथ ही इसमें 2GB की रैम भी दी गई है. स्मार्टफ़ोन में फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है इसके अलावा इसमें 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है. कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफ़ोन में आ रहे कैमरा में गैलेक्सी S6, S6 एज, और नोट 5 में जैसे कैमरा सेंसर हो सकते हैं. इस महीने इंडिया में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी S6 एज प्लस
अगर और फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे आप 128GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में ब्लूटूथ, वाई-वाई, GPS, GLONASS और माइक्रो-यूएसबी आदि से लैस है. स्मार्टफ़ोन में 2020mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है.
Ashvani Kumar is Tech, Politics, and Sports lover. View Full Profile