Samsung अपने सबसे नए और बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सबसे नई जनरेशन के स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 (वाइड) को इस जुलाई में ही अपने Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकता है. इस इवेंट में Samsung अपने स्मार्टफोन्स के नए और बेहतरीन डिज़ाइन को दिखाने के साथ ही साथ लाजवाब परफॉरमेंस और AI फीचर्स को भी दिखा सकता है.
रिपोर्टस के हिसाब से जो इस स्मार्टफोन का साधारण वैरिएंट है वह केवल Z Fold 8 Ultra के नाम से जाना जाएगा और जो इसका वाइड फोल्डिंग मॉडल होगा वह Z Fold 8 के नाम से जाना जाएगा. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह भरा हूआ है जो इन फोन्स की असल जिंदगी की तस्वीरों के रीलीज होने के बाद और भी बढ़ गया है.
A Korean netizen recently spotted a Samsung employee dining at a restaurant while using what appears to be the upcoming Samsung Galaxy Z Fold8 Wide(It has now been renamed the Galaxy Z Fold8.)
— Ice Universe (@UniverseIce) May 31, 2026
The device was covered by Samsung's internal anti-leak protective case, a special… pic.twitter.com/jdF9Tt3lcH
एक टिपस्टर जो इंटरनेट पर आइस यूनिवर्स के नाम से जाना जाता उसका यह कहना है की Samsung Galaxy Z Fold 8 के वाइड मॉडल को एक Samsung के कर्मचारी के हाथों में देखा गया है और इसकी तस्वीरें भी जारी कर दी हैं. टिपस्टर की पोस्ट में यह भी दावा किया गया है की यह फोन कैमोफ्लाज की स्किन या एंटी लीक कवर से ढका हुआ था तो इसलिए यह बताना मुश्किल है की यह फोन असल में फोल्डेबल है भी या नहीं. दिखाई गई तस्वीर में सिर्फ इस फोन का कैमरा साफ नज़र आ रहा है लेकिन Galaxy Z Fold 8 एक ट्रिप्ल कैमरा सेटअप के साथ बाज़ार में कदम रख सकता है.
Samsung Galaxy Z Fold 8 वाइड मॉडल एक 5.4 इंच के Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले और 7.6-inch Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ देखने को मिल सकता है. इस फोन के फोल्डेबल ऑपरेटिंग सिस्टम को Snapdragon 8 Elite Gen 5 के प्रोसेसर का सहारा मिल सकता है जो इसे बढ़िया परफॉरमेंस और AI प्रोसेसिंग करने की क्षमता देता है.
जैसा लीक्स में दिख पा रहा है इस फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. इसका प्राइमरी सेंसर 200MP का हो सकता है और इसके साथ ही इस फोन में एक 50MP का अलट्रा वाइड लेंस देखने को मिल सकता है. इस फोन का फ्रंट कैमरा 10MP का हो सकता है. इस फोन में एक लाजवाब 4,900mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra मिल रहा कौड़ियों के दाम, हो गया S24 Ultra से भी सस्ता, धड़ाधड़ खरीद रहे लोग
By: Ananya Sharma (Intern)