कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने हाल ही में अपने आने वाले Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की डेट आधिकारिक रुप से अन्नोउंस कि थी. कहा जा रहा है की इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Samsung Galaxy Z Flip 8, Samsung Galaxy Watch 9 और Samsung Galaxy Watch Ultra 2 सारे ही डिवाइस एक साथ लॉन्च हो सकते हैं.
इस साल के दूसरे Samsung Galaxy Unpacked इवेंट के आने से पहले ही लीक्स के माध्यम से इस इवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. अगर आप भी 22 जुलाई को आने वाले इस इवेंट में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां हैं इनसे जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी डिटेल्स.
Samsung Galaxy Z Fold 8 का पिस्ता कलर जैसा लगने वाला कलर जो एक लाइट ब्लू कलर और ग्रे के एक मिश्रण की तरह लगता है, कहा जा रहा है की यह कलर केवल Samsung Store पर ऑलाइन माध्यम में ही उपलब्ध होगा. इसलिए इसे एक काफी एक्सक्लूसिव कलर कहा जा रहा है. लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट देखने को मिल सकता है और इसके साथ ही कहा जा रहा है की इसमें 4,800mAh की बैटरी के साथ ही 7.6 इंच की इननर स्क्रीन और QHD+ रेसोलुशन के साथ 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है.
ऐसा कहा जा रहा है की Samsung Galaxy Z Flip 8 स्मार्टफोन भी एक ऑनलाइन एक्सक्लूसिव कलर के साथ आ सकता है. इस कलर को मिंट कहा जा रहा है और इसे भी आप केवल Samsung के ऑनलाइन स्टोर से ही खरीद सकते हैं. यह कहा जा रहा है की Samsung Galaxy Z Flip 8 में 7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ ही 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4,700mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एक क्रीज़ फ्री डिस्प्ले के साथ आएगा.
यह भी पढ़ें: नए नवेले Nothing Phone 4b की सेल भारत में शुरु! क्या आपको खरीदना चाहिए?
By: Ananya Sharma (Intern)