Galaxy S9 में 5.8-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगी, वहीँ S9+ में 6.2-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. दोनों फोंस IP68 सर्टिफाइड हैं.
Samsung Galaxy S9 और S9+ अभी हाल ही में MWC 2018 में पेश हुआ हैं. अब इन दोनों स्मार्टफ़ोन्स को कंपनी 6 मार्च को भारत में पेश करेगी. इसके लिए कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है. इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया को इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Galaxy S9 में 5.8-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगी, वहीँ S9+ में 6.2-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. दोनों फोंस IP68 सर्टिफाइड हैं.
Galaxy S9 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, वहीँ S9+ में डुअल रियर कैमरा मौजूद है. दोनों फोंस में सामने की तरफ 8MP का कैमरा मौजूद है.
Galaxy S9 में 4GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन उपलब्ध है और इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है. वहीँ S9+ में 6GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Galaxy S9 में 3000mAh की बैटरी मौजूद है, वहीँ S9+ में 3500mAh की बैटरी दी गई है. दोनों ही फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.