Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon पर भारी छूट पर उपलब्ध कराया गया था. यह स्मार्टफोन अमेज़न की प्राइम डे सेल में बढ़िया डिस्काउंट और डील्स के साथ देखने को मिला जो अब खत्म हो चुकी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आप अब भी इसे बेहद कम कीमत में घर ले जा सकते हैं। भले ही प्राइम डे सेल खत्म हो गई हो लेकिन Flipkart की GOAT सेल अब भी लाइव है और यह 9 तारीख तक चलने वाली है।
अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अभी आपके पास सबसे सुनहरा मौका है। यह दमदार स्मार्टफोन पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुआ था और तभी से कई लोगों का मनपसंद बन गया था। आइए देखते हैं फ्लिपकार्ट पर यह आपको कितने का पड़ेगा।
आर्टिकल लिखने के दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की गोट सेल में 89,695 रुपये की कीमत में मिल रहा है. यह डिस्काउंट बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स और EMI ऑफर्स के बिना है. अगर आप इस स्मार्टफोन पर मिल रहे सारे ऑफर्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो आप इस स्मार्टफोन को और भी सस्ते में खरीद सकेंगे.
जहां दुनिया भर के स्मार्टफोन्स के दाम मेमोरी क्राइसिस के चलते आसमान छू रहे हैं वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही यह छूट ग्राहकों के लिए एक ऐसा सुनहरा मौका है जो उन्हें हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. यह दमदार डील आपको Flipkart GOAT Sale 2026 में मिलेगी जो 4 जुलाई से 9 जुलाई तक चलने वाली है.
यह स्मार्टफोन एक काफी स्लीक और क्लीन डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें एक स्टाइलस भी देखने को मिलता है. इसमें मिलने वाले 6.9 इंच के Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले में 120Hz का शानदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसके साथ ही इसमें दमदार परफॉरमेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है.
इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एक लाजवाब क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 200MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का एक पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिलता है. इसमें 12MP का एक फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: Meta को मिली और 3 दिन की मोहलत, WhatsApp Username Feature पर तेज़ हुआ सरकार का चाबुक!