Samsung Galaxy S25
स्मार्टफोन के प्राइस लगभग लगभग सभी कंपनी बढ़ा रही हैं। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट्स पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज के चलते अभी भी फोन्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है लेकिन ऐसा कब तक होने वाला है यह एक बड़ा सवाल है? अभी यह चर्चा चल रही है कि Samsung की ओर से भी मेमोरी चिप आदि के बढ़ते दामों के बीच अपने Samsung Galaxy S25 के प्राइस को बढ़ा दिया है। Samsung के इस फोन का प्राइस अब 12000 रुपये बढ़ चुका है। अब क्या आप इस नई कीमत में या प्राइस बढ़ने के बाद सैमसंग के इस फोन को खरीदेंगे? आइए नए प्राइस के अलावा फोन के स्पेक्स देखते हैं तो अन्य बातों पर भी नजर डालते हैं।
जानकारी के अनुसार आपको बता देते हैं कि कंपनी की ओर से डीलर्स को जो मेमो भेजा गया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि सैमसंग की ओर से 19 अगस्त से Samsung Galaxy S25 के प्राइस बढ़ा दिए हैं। इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को अब 80,999 रुपये के स्थान पर 84,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इसका मतलब है कि फोन के दाम 4000 रुपये बढ़ चुके हैं। इसके साथ साथ 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत में ज्यादा ही प्राइस हाइक हुआ है। Samsung के इस फोन को अब आप 92,999 रुपये के स्थान पर 12000 रुपये ज्यादा यानि 1,03,999 रुपये के प्राइस में खरीद पाएंगे।
यह भी देखने में आ रहा है कि Samsung Galaxy S25 के 12GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के प्राइस में किसी भी तरह का कोई इजाफा नहीं हुआ है। यह फोन अभी भी 74,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 के अलावा कुछ दूसते फोन्स के प्राइस भी बढ़ा दिए गए हैं, जैसे Galaxy M17 के प्राइस अब बढ़ चुके हैं। इसके अलावा Galaxy M17E के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इतना ही नहीं, Samsung की ओर से Galaxy F17 के दाम भी बढ़ चुके हैं। इन सभी स्मार्टफोन्स के दाम 1000 रुपये से 3000 रुपये के आसपास बढ़ चुके हैं।
Samsung Galaxy S25 को इंडिया के बाजार में महंगा कर दिया गया है। हालांकि, यह कंपनी जान कर नहीं कर रही है, मार्केट में कुछ ऐसी हलचल चल रही है कि ऐसा करना कंपनियों के लिए भी जरूरी हो गया है। आइए अब जानते हैं कि क्या आपको इस फोन को खरीदना चाहिए।
अगर आप मुझसे मेरी पर्सनल राय को जानना चाहते हैं तो मैं आपको कभी यह सलाह नहीं देने वाला हूँ कि आप किसी पुराने फोन को नए प्राइस और वो बढ़े हुए नए प्राइस में खरीदें। अभी तक जो फोन सस्ते में मिल रहा था, अचानक ही वह फोन अगर महंगा हो जाए तो उसे खरीदने का कोई मतलब नहीं बनता है। हालांकि, अगर यह फोन सस्ता हो जाता तो मैंने आपको इसे खरीदने की सलाह दे रहा होता, लेकिन लेकिन अभी के लिए चाहे इस फोन में आपको कुछ भी क्यों न मिल रहा हो, आपको इस फोन को ज्यादा प्राइस में नहीं खरीदना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Realme 17 Pro+ में होगा 200MP का कैमरा सेटअप, मिलेगी कमाल की डिस्प्ले