Samsung Galaxy S24 5G पर तगड़ा डिस्काउंट, Flipkart की सेल में बस इतने रुपये में उपलब्ध, अभी से बना लें खरीदने का मन

HIGHLIGHTS

Flipkart GOAT Sale में Galaxy S24 5G पर बड़ी छूट मिल रही है.

फोन की कीमत ₹79,999 से घटकर ₹55,999 हो गई है.

बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत और भी कम हो सकती है.

Flipkart GOAT Sale के दौरान Samsung Galaxy S24 5G पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, प्रो-लेवल कैमरा और कई सालों तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए जाना जाता है. अभी यह फोन ऐसे दाम में मिल रहा है, जो इसे खरीदने का सही मौका बनाता है. अगर आप एक प्रीमियम Android स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील जरूर देखने लायक है.

लॉन्च प्राइस और ऑफर प्राइस

लॉन्च के समय Galaxy S24 की शुरुआती कीमत भारत में 79,999 रुपये थी. Flipkart GOAT Sale के दौरान इसका 256GB वेरिएंट 30 प्रतिशत की छूट के साथ 55,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा भी कई ऑफर मिल रहे हैं.

अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो 2,800 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, चुनिंदा SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 2,800 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर 38,300 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. इन सभी ऑफर्स के साथ Galaxy S24 पहले से भी ज्यादा किफायती विकल्प बन जाता है.

Samsung Galaxy S24 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच का LTPO Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है, जो स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करता है. फोन के भारतीय वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि कुछ दूसरे देशों में Exynos 2400 चिपसेट मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 14 और Samsung के लेटेस्ट One UI के साथ आता है.

कैमरा

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 10MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी

Samsung Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. एक बार चार्ज करने के बाद यह पूरे दिन साथ देने के लिए डिजाइन की गई है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :