Samsung Galaxy S22 Series लॉन्च होगी अब तक के सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ: देखें और क्या होगा फोन में
Samsung Galaxy S22 Series को इंडिया में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है
Samsung Galaxy S22 Series को इंडिया में स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है
Samsung Galaxy S22 Series को 8 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है
Samsung Galaxy S22 Series को इंडिया में Exynos 2200 प्रोसेसर नहीं बल्कि स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि लॉन्च के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S22 Series को फरवरी के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आमतौर पर इंडिया में सैमसंग अपने फोन्स को Exynos प्रोसेसर्स के साथ लॉन्च करता है। हालांकि अब कंपनी ने अपने इस चलन को बदला है, और अन स्नैपड्रैगन चिपसेट पर इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम टिप्स्टर FrontTron की चर्चा करे तो इसके अनुसार सामने आ रहा है कि सैमसंग गैलक्सी एस22 सीरीज के फोन्स को स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस सीरीज में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22 Plus, और Galaxy S22 Ultra फोन्स होंगे। इन सभी में आपको इंडिया में मार्किट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर नजर आने वाला है।
हालांकि एक अन्य जानकारी Ice Universe twitter handle के माध्यम से आ रही है। इसके अनुसार Samsung Galaxy S22 Series को इंडिया में 8 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। यहाँ आप इस ट्वीट को देख सकते हैं।
Samsung Galaxy S22 Ultra लीक स्पेसिफिकेशन्स
credit: FrontPageTech
Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में आपको एक 6.8-इंच की QHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलने वली है, इस डिस्प्ले को एक 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। इसके अलावा फोन के डिजाइन की बात करें तो आपको बता देते है कि इसके डिजाइन और प्रोफाइल को Galaxy Note Series से प्रेरित होकर लिया गया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोन में आपको एक S-Pen भी मिल सकता है। जिसके लिए फोन सीरीज में आपको एक Galaxy Note Series की तरह ही एक होल्डर भी मिल सकता है, जिसमें पेन को रखा जा सकेगा।
credit: FrontPageTech
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बात देते है कि Samsung Galaxy S22 Ultra फोन में आपको एक बढ़िया कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में आपको एक 108MP का प्राइमेरी कैमरा मिलेगा, इतना ही नहीं फोन में आपको एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 10MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और एक 10MP का टेलेफोटो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 40MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: इतनी महंगाई में भी 5000 रूपये में ये स्मार्टफोन कर सकते हैं आपकी ज़रूरत पूरी, देखें कुछ बढ़िया ऑप्शन्स