आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस मोबाइल फोन को यानी सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई मोबाइल फोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था, और इसके बाद इसकी कीमत में बड़ी गिरावट के तौर पर Rs 9000 की कमी देखी गई थी। हालाँकि इस मोबाइल फोन की कीमत में एक बार फिर से Rs 3000 की कटौती ही गई है। इसका मतलब है कि अब यह मोबाइल फोन आपको असल कीमत से Rs 12,000 सस्ते में मिल रहा है। आइये जानते हैं कि आखिर अब किस कीमत में आपका हो सकता है Samsung Galaxy S20 FE मोबाइल फोन और कैसे हैं इसके स्पेसिफिकेशंस. चलिए शुरू करते हैं।
आपको बता देते है कि लॉन्च के समय इस मोबाइल फोन को Rs 49,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालाँकि एक ही साल के भीतर इस मोबाइल फोन की कीमत में दो बात गिरावट आई है। इसका मतलब है कि अब यह मोबाइल फोन 12 हजार रुपये सस्ता हो चुका है, इसका मतलब है कि अब आप Samsung Galaxy S20 FE को मात्र Rs 37,999 के प्राइस में ही खरीद सकते हैं। आइये अब जानते है कि आखिर इस मोबाइल फोन में आपको कैसे स्पेक्स और फीचर्स मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy S20 FE 4G में 6.5 इंच की FHD+ सुपर AMOLED इंफिनिटी O डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 12MP का वाइड-एंगल लेंस, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और कनैक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।