Samsung Galaxy S11 को लेकर कई लीक और रुमर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। इन लीक और रुमर्स से फोन के बारे में काफी कुछ सामने आ चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को 2020 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इस नए डिवाइस में आपको क्या अनोखा और सबसे अलग मिलने वाला है, इस बारे में अभी भी रहस्य बना हुआ है। ऐसा भी कई बार देखा जा चुका है कि आखिर इस मोबाइल फोन में किस तरह का कैमरा होने वाला है, और सबसे जरुरी कि Galaxy S11 में लेज़र ऑटोफोकस को रियर कैमरा के किस ओर रखा जाने वाला है। इसे लेकर ही नई जानकारी सामने आ रही है।
एक नई तस्वीर लीक हुई है, जो सैमसंग गैलेक्सी S11 को लेकर काफी जानकारी देती है। यह नई जानकारी मशहूर टिपस्टर Ice Universe की ओर से आप रही है, इसके माध्यम से ट्विटर पर कुछ तस्वीरों को साझा किया गया है। यह तस्वीरें इस लीक्स्टर के अनुसार Samsung Galaxy S11 Plus स्मार्टफोन की है, जो आपको चार कैमरा और लेज़र ऑटोफोकस के साथ मिलने वाला है। यहाँ आप इन तस्वीरों को देख सकते हैं।
https://twitter.com/UniverseIce/status/1198812792226140160?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम रुमर्स और अफवाहों पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S11 मोबाइल फोन को स्नेपड्रैगन 865 और Exynos 9830 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, असल में यह बाजार पर निर्भर करता है कि इसे किस बाजार में लॉन्च किया जा रहा है अर्थात् फोन को अलग अलग बाजार में अलग अलग चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अगर हम आमतौर पर देखें तो ऐसा हो सकता है कि चीन में इस मोबाइल फोन को स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाये, और US में इस मोबाइल फोन को Exynos 9830 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाये, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।
अगर हम इस ट्विट पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को सैमसंग के One UI 2.0 बीटा के साथ लाया जा सकता है, इसे देखकर ही ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक फेस अनलॉक फीचर मिल सकता है। हालाँकि किसी स्मार्टफोन में यह कोई नई बात नहीं है। हालाँकि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक एलेवेटिंग सेल्फी कैमरा नहीं मिलने वाला है। इस मोबाइल फ़ोन को एक पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम हार्डवेयर आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक LPDDR5 रैम मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें आपको UFS 3.0 स्टोरेज और 5G सपोर्ट भी मिलने वाली है। हालाँकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसे एक 4G मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है, या इसमें आपको एक 5G मॉडल मिलने वाला है।