Samsung Galaxy Note10 को लेकर बहुत सी जानकारी बाजार में पहले से ही मौजूद है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को लेकर काफी कुछ सामने आ चुका है, हालाँकि एक नया लीक भी इस मोबाइल फोन को लेकर सामने आया है, इस नए लीक के अनुसार इस मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy Note10 25W की चार्जिंग से भी तेज़ होने वाला है। यह जानकारी दो अलग अलग सूत्रों से सामने आई है। दोनों ही सूत्र अपने इतिहास को लेकर काफी प्रसिद्द हैं, और कई लीक जो इनके माध्यम से सामने आये हैं, वह सच ही हुए हैं, इसका मतलब है कि दोनों ही सूत्रों के अनुसार रिलाएबल जानकारी सामने आई है। हम आपको इसके बारे में बता ही चुके हैं कि यह मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy Note10 इन सूत्रों के अनुसार 25W की चार्जिंग से भी तेज़ होने वाला है।
अभी तक की अगर बात करें तो Samsung Galaxy S10 5G और Galaxy A70 में ही आपको सैमसंग की नई 25W फ़ास्ट चार्जिंग को देखा गया है। हालाँकि अब सामने आ रहा है इस टेक को कंपनी अब अपने नए और आगामी स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल करने वाली है।
https://twitter.com/UniverseIce/status/1124662257852379137?ref_src=twsrc%5Etfw
अभी हाल ही में Galaxy Note10 को लेकर यह भी जानकारी सामने कई है कि इस मोबाइल फोन को अलग अलग दो मॉडल्स में लॉन्च किया जाने वाला है। ETNews की रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung, Galaxy Note 10 मॉडल का छोटा मॉडल लॉन्च करेगा जिसमें 6.28-inch डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ ही एक थोड़ा बड़ा मॉडल 6.75-inch डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा के साथ भी कंपनी लॉन्च करेगी। कहा जा रहा है कि इन दोनों ही मॉडल्स में LTE connectivity शामिल रहेगी। साथ ही कंपनी Galaxy Note 10 के दो मॉडल्स को इन्ही रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले साइज़ के साथ लॉन्च कर सकती है लेकिन यहां अन्तर 5G,कनेक्टिविटी का रहेगा, न कि LTE का कनेक्शन रहेगा।
इसके साथ ही हाल ही में Samsung Galaxy Note 10 को लेकर मॉडल नंबर्स की लीक रिपोर्ट्स सामने आयीं हैं जिनमें SM-N971 और SM-N976 शामिल हैं। इससे यह पता चलता है कि दो अलग वैरिएंट्स और 5G वैरिएंट भी आ सकता है। इन रिपोर्ट्स से हालांकि फ़ोन्स के स्पेक्स या बैटरी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन 5G के साथ फ़ोन्स कहीं ज़्यादा दमदार हो सकते हैं। ऐसे में फ़ोन्स में बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद है कि Galaxy Note को अगस्त में लॉन्च कर सेल के लिए उतारा जायेगा। स्मार्टफोन Exynos 9820 SoC के साथ 12GB RAM और1TB storage के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन ड्यूल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है और साथ ही Galaxy Note 10 में चौथा कैमरा ToF डेप्थ सेंसर हो सकता है जो पोर्ट्रेट मोड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।