Samsung Galaxy Note 9 Render leak ahead of Official Launch: Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस डिवाइस को लेकर इसके लॉन्च से पहले ही लीक और अफवाहों का अम्बार लगा हुआ है। हालाँकि अब इसके बारे में आने वाली जानकारी निरंतर बढ़ती जा रही हैं। अब एक नए लीक से सामने आ रहा है कि इस डिवाइस का डिजाईन कैसा होने वाला है, आपको बता दें कि एक आधिकारिक रेंडर से सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को एक नए S-Pen के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। यह रेंडर Evan Blass के माध्यम से सामने आया है, एक ट्विट करके इए बारे में उन्होंने जानकारी दी है।
सैमसंग गैलेक्सी Note 9 को लेकर सामने आये इस लीक से सामने आ रहा है कि यह डिवाइस फ्रंट और बैक पर वैसे ही डिजाईन से लैस होने वाला है, जैसा पहले भी कई बार सामने आ चुका है। हालाँकि इस रेंडर से सामने आ रहा है कि डिवाइस के बैक पर कुछ बदलाव किये गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट में बदलाव देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस में एक ड्यूल कैमरा सेटअप इसके बैक पर आपको नजर आने वाला है। हालाँकि Samsung Galaxy Note 8 में सामने आये फिंगरप्रिंट सेंसर से यह कुछ छोटा होने वाला है।
https://twitter.com/evleaks/status/1019235246947098624?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा रेंडर यह भी दर्शा रहा है स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल अपर्चर लें भी मिलने वाला है, इसे हम पहले भी सैमसंग गैलेक्सी S9 में देख चुके हैं। हालाँकि फोन में साधारण LED फ़्लैश ही होने वाली है, इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर के नीचे आपको कंपनी की ब्रांडिंग मिलने वाली है।
अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा सकता है कि डिवाइस में आपको एक इनफिनिटी डिस्प्ले मिल सकती है। यह डिस्प्ले सैमसंग गैलेक्सी S9 Duo में भी देखी गई थी। इसके अलावा इसकी ही पीढ़ी के पिछले स्मार्टफोंस की तरह ही इसमें भी आपको 6.3-इंच की S-AMOLED डिस्प्ले 18.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिल सकती है। साथ ही इसमें आपको एक्सीनोस 9810 और स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले अलग अलग वैरिएंट मिल सकते हैं।