Samsung Galaxy Note 10+ स्मार्टफोन अपने लॉन्च से अब मात्र कुछ ही दिन दूर है, इस मोबाइल फोन को लगभग एक सप्ताह के भीतर ही लॉन्च किया जाने वाला है. हालाँकि अभी इसे लॉन्च होने में कुछ समय जरुर बचा है, इसके लॉन्च के पहले ही इसे लेकर कई जानकारी सामने आई हैं. इस बार एक नई जानकारी सामने आई है. इस नई जानकारी से इस मोबाइल फोन को लेकर यूजर्स ने क्रेज भी बढ़ा है.
इस नई जानकारी में इस मोबाइल फोन के स्पेक्स के बारे में जिक्र किया गया है, आपको बता देते हैं कि एक नई रिपोर्ट में इस मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया गया है. इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट का ऐसा भी कहना है कि इस मोबाइल फोन के 5G वैरिएंट को गीकबेंच पर भी देखा गया है. हालाँकि इसके पहले जानकारी आ चुकी अहि कि सैमसंग गैलेक्सी Note 10 मोबाइल फोन को Samsung Galaxy Note 10 Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि अब नई खबर आ रही है कि इस मोबाइल फोन को सैमसंग गैलेक्सी Note 10+ कहा जा सकता है.
https://twitter.com/UniverseIce/status/1155861621966643200?ref_src=twsrc%5Etfw
इस मोबाइल फोन यानी सैमसंग गैलेक्सी Note 10+ को लेकर पहले ही कई जानकारी सामने आ चुकी है, जैसे इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.8-इंच की क्वाड HD+ 3040×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलने वाली है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है. हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 7nm प्रोसेस पर निर्मित Exynos 9825 चिपसेट भी मिलने वाला है. मोबाइल फोन में आपको लगभग 12GB तक की रैम मिलने वाली है, इसके अलावा इसकी स्टोरेज को लगभग 512GB तक के आसपास UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जा सकता है.
कैमरा को लेकर कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 10+ मोबाइल फोन में आपको रियर कैमरा के तौर पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें आपको एक 12MP का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है, इसके अलावा इसमें आपको 12MP का ही सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है, साथ ही इसमें आपको एक 16MP का tertiary कैमरा मिलने वाला है. आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 10MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है.
इस लीक से ऐसा भी सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy Note 10+ मोबाइल फोन में आपको एक 4300mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो आपको 45W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी. हालाँकि यह चार्जर आपको बॉक्स में नहीं मिलने वाला है लेकिन आप इसे अलग से खरीद सकते हैं.
इसके अलावा अगर हम Samsung Galaxy Note 10+ 5G के Geekbench लीक की चर्चा करें तो ऐसा माना जा रहा है कि यहाँ जो सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 12GB की रैम मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें भी आपको एक Exynos 9825 चिपसेट मिलने वाला है. इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको सिंगल कोर में 4,500 पॉइंट्स मिले हैं, इसके अलावा मल्टी-कोर में आपको इसमें 10,400 पॉइंट्स मिले हैं.