सैमसंग के Galaxy Note 10 Pro को लेकर हाल ही में एक खास लीक सामने आयी है। दरअसल अपकमिंग Samsung Galaxy Note 10 डिवाइस के फ़ोन Galaxy Note 10 Pro वैरिएंट स्मार्टफोन का सिलिकॉन केस सामने आया है। इस केस के आधार पर इस बात का साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि Galaxy Note 10 के इस स्मार्टफोन को कंपनी बिना हेडफोन जैक के साथ लॉन्च कर सकती है। इस तरह की खबर इससे पहले भी आ चुकी है।
Samsung की अगली पीढ़ी के Galaxy Note flagship स्मार्टफोन को उम्मीद है कि अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि 10 अगस्त तक फ़ोन को लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Galaxy Note के दो डिवाइस 2019 में लॉन्च किये जा सकते हैं। इन फ़ोन्स में Samsung Galaxy Note 10 और एक प्रो वैरिएंट Galaxy Note 10 Pro, शामिल हो सकता है। इन दोनों ही फ़ोन्स में आपको अलग स्क्रीन साइज़ मिल सकती हैं। उम्मीद यह भी है कि Pro model में 5G सपोर्ट दिया जाए।
वहीँ अगर ताज़ा केस लीक की बात करें तो Galaxy Note 10 डिवाइस के सिलिकॉन केस में 3.5 एमएम वाला ऑडियो जैक नहीं दिखाई देता है। सिलिकॉन केस में ऊपर की ओर IR के लिए एक कटआउट दिखाई दे रहा है। साथ ही रियर कैमरा का कट आउट और फ्लैश, हार्ट रेट/ ब्लड प्रेशर के लिए अलग कटआउट नज़र आ रहा है। कथित Galaxy Note 10 Pro silicone case की तस्वीरों को भी एक टिपस्टर द्वारा साझा किया गया है जिससे यह पता चलता है कि फ़ोन में वर्टिक्ल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसकी जानकरी GSMArena के ज़रिये मिली।
Galaxy Note 10 Leaks की बात करें तो इससे पहले भी डिवाइस को लेकर कई लीक रेंडर्स आ चुके हैं और उनसे फ़ोन के बारे में काफी जानकारी मिली हैं। Galaxy Note 10 series के स्मार्टफोन्स Note 10 और Note 10 Pro को लेकर अभी तक 3D रेंडर्स और कई तस्वीरें लीक लीक हो चुकीं हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy Note 10 स्मार्टफोन 6.4-inch की डायनामिक AMOLED डिस्प्ले और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 4,170mAh की बैटरी दी जा सकती है। Galaxy Note 10 के Pro वैरिएंट की बात करें तो इसमें 6.8-inch डायनामिक AMOLED डिस्प्ले होगी और इसमें भी 4,170 mAh बैटरी दी जा सकती है। Galaxy Note 10 Pro में 256GB बेस स्टोरेज 1TB स्टोरेज तक के साथ आ सकता है।
रिपोर्ट्स में कहा यह भी जा रहा है कि Note 10 सीरीज के इन फ़ोन्स में 25W चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है और डिवाइस अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। Samsung Galaxy Note 10 के ये अपकमिंग फ़ोन्स SM-N975 और SM-N976 बैटरी के साथ आ सकते हैं।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।