पिछले हफ्ते सामने आई रिपोर्ट में संकेत मिले थे कि Samsung अगले महीने भारत में तीन नए डिवाइसेज़ लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट से पता चला था कि कम्पनी दिसम्बर 2019 में भारत में Samsung Galaxy Note 10 Lite, Galaxy S10 Lite और Galaxy A51 फोंस को लॉन्च करेगी।
अब करीब एक हफ्ते के बाद, Samsung Galaxy Note 10 Lite को गीकबेंच डाटाबेस में देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस Exynos 9810 SoC द्वारा संचालित होगा।
Geekbench के मुताबिक, Samsung SM-N770F (कथित Galaxy Note 10 Lite) 6GB रैम वैरिएंट के साथ आएगा और फोन एंड्राइड 10 पर काम करेगा। लिस्टिंग से Exynos 9810 का पता चला है और बेंचमार्किंग साइट पर सिंगल कोर टेस्ट में 667 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,030 स्कोर प्राप्त हुआ है।
Galaxy Note 10 Lite के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही launch date का पता नहीं चला है। Samsung एक किफ़ायती Galaxy Note 10 वैरिएंट पर काम कर रहा है जिसे SM-N770F मॉडल नंबर दिया गया है और इसे Galaxy Note 10 Lite नाम दिया जाने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को ब्लैक और रेड विकल्प में लाया जाएगा।
एक किफ़ायती फोन होने के नाते हार्डवेयर के मामले में समझौता करना पड़ेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा, स्माल बैटरी, कम सरेम और स्टोरेज मिलने वाला है।