स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy Note 10 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस डिवाइस को दो साइज में पेश कर सकती है। जहाँ डिवाइस एक रेगुलर साइज में आएगा वहीँ दूसरा साइज़ छोटा हो सकता है। कहा जा रहा है कि छोटे साइज़ के वैरिएंट में कंपनी 3.5 mm हेडफोन जैक या पावर, वॉल्यूम और बिक्सबी के लिए फिजिकल बटन नहीं देगी।
इसकी जानकारी Android Police की आयी एक रिपोर्ट से हुआ है। इसका मतलब यह है कि यह डिवाइस physical button के साथ नहीं आ आएगा। वहीँ इसपर अभी तक कंपनी ने कुछ आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।
Samsung Galaxy Note 10 को लेकर कंपनी लॉन्च से पहले ही कई रिपोर्ट्स आ रहीं हैं। कुछ ऐसी ही रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग Galaxy Note 10 के साथ कंपनी इसका एक Pro वैरिएंट भी ला सकती है जो Samsung Galaxy Note 10 Pro हो सकता है।
आपको बता दें कि हाल ही में आयी एक लीक रिपोर्ट की मानें तो Galaxy Note 10 Pro में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही Galaxy Note 10 की ताज़े लीक केव मुताबिक Galaxy Note 10 सैमसंग का ऐसा पहला फोन हो सकता है जिसमें "हेडफोन जैक" नहीं दिया जा सकता है। इसका यह मतलब है कि यूज़र्स को बिना हेडफ़ोन जैक के ही यह फ़ोन मिल सकता है।
कहा जा रहा है कि डिवाइस में फिजिकल बटन की जगह कैपेसिटिव या टच सेंसिटिव स्पेस दी जा सकती है और ये टैक्सचर्ड होंगे। आपको बता दें कि फ़ोन के buttonless होने की बात पहली भी एक रिपोर्ट में सामने आ चुकी है।
पहले की लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कोरियन वेबसाइट में एक बैटरी की फोटो GSMArena द्वारा दिखाई गयी थी जो Galaxy Note 10 Pro मॉडल की बताई जा रही है। लीक तस्वीर में दिखाई देने वाली बैटरी 4,500mAh की है। साथ ही बैटरी पर EB-BN975ABU लिखा सीरीयल नंबर भी आसानी से देखा जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।