Samsung Galaxy Note 10 को 10 अगस्त को किया जाएगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

10 अगस्त को लॉन्च होगा Galaxy Note 10

हेडफोन जैक नहीं होगा शामिल

Samsung अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy Note 10 पर काम कर रही है। एक रेंडर में सैमसंग के आगामी फोन के डिज़ाइन को देखा गया है। Galaxy Note 10 को इस साल अधिक पॉवर फुल Galaxy Note 10 Pro स्मार्टफोन जॉइन करेगा। नई रिपोर्ट में सामने आया था कि कम्पनी इस साल 10 अगस्त को अपना Galaxy Note10 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।

Galaxy Note 9 को पिछले साल 9 अगस्त को लॉन्च किया गया था और कम्पनी अगले फ्लैगशिप को भी इसी महीने लॉन्च करेगी। अब रिपोर्ट में साफ़ हो गया है कि डिवाइस को 10 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

हमने हाल ही में Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro के रेंडर्स देखे थे और इनसे साफ़ हुआ था कि दोनों मॉडल्स को समान डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा जिसमें कुछ ही बदलाव होने की उम्मीद है। Pro वैरिएंट को बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जाएगा और बैक पैनल पर अतिरिक्त कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस को 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

रेंडर्स से यह भी पता चलता है कि Galaxy Note 10 को 3.5mm हेडफोन जैक या बिक्स्बी बटन के साथ नहीं पेश किया जाएगा। इस डिवाइस में यूज़र्स को फ्रंट कैमरा स्क्रीन के सेंटर में मिलेगा जबकि Galaxy S10 सीरीज़ में यह कैमरा टॉप कॉर्नर पर देखा गया था। प्रो वैरिएंट में बहुत ही कम बेज़ेल्स होंगे जबकि रेगुलर वैरिएंट में बेज़ेल्स को देखा जा सकेगा।

Galaxy Note 10 को भारत में एक्सिनोस 9820 के साथ लॉन्च किया जा सकता है जबकि US में डिवाइस स्नैपड्रैगन 855 के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस में 12GB रैम और 1TB UFS 3.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जाएगा। डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा जिसमें वाइड-एंगल और टेलीफ़ोटो लेंस मौजूद होंगे। Galaxy Note 10 Pro में चौथा कैमरा ToF सेंसर हो सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :