Samsung Galaxy Note 10 के लॉन्च का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे ही स्मार्टफोन से जुड़े नए लीक्स सामने आ रहे हैं। लीक्स्टर ईशान अगरवाल ने Samsung Galaxy Note 10 और Note 10 Plus के रेंडर्स साझा किए हैं और साथ ही फोन का स्टाइलस भी देखा गया है।
रेंडर्स में आगामी फ्लैगशिप फोंस को दो कलर्स में देखा गया है और ये दो कलर्स सिल्वर-ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश और जेट ब्लैक हैं। S-Pen को भी रेंडर में देखा गया है और यह पिछले S-Pen जैसा ही है। S-Pen पर एक बटन भी देखा गया है जो सेल्फी के लिए क्लिकर या शटर बटन हो सकता है।
प्लस वैरिएंट इस सीरीज़ में सैमसंग का बड़ा वर्जन होगा। रेंडर से यह भी साफ़ हो गया है कि बड़े फोन के बैक पर एक चौथा कैमरा भी दिया जाएगा जो टाइम ऑफ़ फ्लाइट या डेप्थ सेंसर हो सकता है। फ्रंट कैमरा को डिस्प्ले के अन्दर रखा गया है जो डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में मौजूद है।
सैमसंग 7 अगस्त को अपने Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus स्मार्टफोंस को लॉन्च कर सकता है।