Samsung Galaxy M47 5G
Samsung ने अभी हाल ही में इंडिया के बाजार में अपने Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि, इसके बाद रिपोर्ट आई कि लॉन्च के कुछ दिन के भीतर ही Samsung के इस फोन का प्राइस लगभग लगभग 8000 रुपये तक बढ़ा है। हालांकि, इस समय अगर आप ऑनलाइन Amazon India पर इसकी प्राइस चेक करते हैं, तीनों ही मॉडल की प्राइस इस समय लॉन्च प्राइस से मेल खाती है। ऐसे में आप फोन को इस समय लॉन्च प्राइस में ही खरीद सकते हैं। हालांकि, बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट, एक्सचेंज के बाद ज्यादा कीमत के स्थान पर आप सैमसंग फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद पाएंगे। इसका मतलब है कि फोन के प्राइस बढ़े होंगे लेकिन इस समय सैमसंग गेलेक्सी एम47 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस समय Amazon India पर यह फोन किस प्राइस में मिल रहा है।
अगर Amazon India को इस समय चेक किया जाए तो सैमसंग फोन के बेस मॉडल को इस समय लॉन्च प्राइस के बराबर यानि 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, इसके दूसरे मॉडल को भी लॉन्च प्राइस यानि 28,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा टॉप मॉडल को 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि यह मॉडल भी लॉन्च प्राइस के बराबर ही है। इस प्राइस पर आपको बैंक ऑफर, एक्सचेंज और अन्य डिस्काउंट अगर मिल जाता है तो आप फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।
फोन पर Amazon India पर 1500 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है, इसके बाद आप बेस मॉडल को 23,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि। अगर आप Amazon Pay Balance से पेमेंट करते हैं तो भी आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिलने वाला है। एक्सचेंज को अगर मिला दिया जाए तो फोन को बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का ये फोन जहां 1 दिन पहले ही 8000 रुपये महंगे में मिल रहा था, इस समय आपको यह लॉन्च प्राइस के बराबर प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है, इसके अलावा डिस्काउंट आदि इस फोन के प्राइस को कम कर दे रहे हैं।
Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन को अगर देखा जाए तो इस फोन में एक 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इस फोन में कंपनी ने Infinity O डिस्प्ले पैनल को रखा है, डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है, इसके अलावा 1400 निट्स की ब्राइटनेस भी इस फोन को दमदार बना रही है। फोन में एक 6000mAh की बैटरी इसे एक पावर हाउस बना देती है। इसमें 45W की चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 16 के साथ OneUI 8.5 का सपोर्ट भी मिलता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर भी मिलता है, इसमें 8GB की रैम के साथ 256GB स्टॉरिज वाला मॉडल भी मिल जाता है। आप स्टॉरिज को अगर बढ़ाना चाहते हैं तो यह 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है, इसमें एक 50MP का OIS वाला प्राइमेरी कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 12MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है।
लॉन्च के कुछ दिन के बाद भी प्राइस बढ़ जाना यह दिखा रहा था कि इस फोन पर भी मेमोरी चिप प्राइस बढ़ने का असर हो रहा था। हालांकि, एक बार फिर से सस्ते में मिलना यह दिखाता है कि फोन जल्द ही फिर से महंगा हो सकता है। अब अगर ऐसा होता है तो जाहिर है कि यह सैमसंग का नया नवेला फोन आपको 7000-8000 रुपये महंगे में मिलेगा, ऐसे में अभी कोई सेल आदि भी नहीं है जो इस फोन को आप सस्ते में खरीद सकें। इसी कारण जो समय आपको इसे खरीदने का मिल रहा है, अगर आप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस फोन को खरीद लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नए नवेले Nothing Phone 4b की सेल भारत में शुरु! क्या आपको खरीदना चाहिए?