Samsung भारत में अपनी नई Galaxy M सीरीज़ के चार फोंस लॉन्च कर चुका है जिसमें Samsung Galaxy M40 सबसे लेटेस्ट है और इसे 19,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में कई ख़ास फीचर्स मिल रहे हैं जिनमें से आज हम टॉप 5 फीचर्स के बारे में आपको बताएंगे। सैमसंग के इस फोन को अमेज़न इंडिया पर खरीदा जा सकता है और साथ ही डिवाइस को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर द्वारा भी खरीदा जा सकता है।
ड्यूल सिम के साथ Samsung Galaxy M40 6.3-inch full-HD+ Infinity-O Display और फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कट-आउट के साथ आता है। यह डिज़ाइन डिवाइस को इस सीरीज़ के अन्य डिवाइसेज़ से अलग बनाता है।
Samsung Galaxy M40 में आपको Qualcomm Snapdragon 675 SoC, 6GB RAM के साथ मिलता है तो वहीँ Galaxy A50 Samsung Exynos 9610 SoC के साथ 4GB/6GB RAM में 128GB स्टोरेज के साथ आता है। Galaxy M40 की स्टोरेज को microSD card की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो Galaxy M40 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जिसमें 32-megapixel का प्राइमरी कैमरा f/1.7 lens के साथ, एक 5-megapixel depth sensor, और एक 8-megapixel ultra-wide-angle lens कैमरा दिया गया है और Galaxy M40 में आपको 16-megapixel का फ्रंट कैमरा मिलता है जो डिस्प्ले के अंदर मौजूद है।
Galaxy M40 में आपको 3,500mAh battery मिलती है जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है हालांकि अगर हम इस सीरीज़ के पिछले फोंस की बात करें तो हमें Galaxy M10 और Galaxy M20 में 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy M40 को एंडरोइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है और कनैक्टिविटी के लिए डिवाइस 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, and a USB Type-C port ऑफर करता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।