Sammsung Galaxy M35 5G Price Cut
Samsung Galaxy M Series के फोन्स के बारे में सभी जानते हैं, यह मिड-रेंज में आने वाले फोन्स हैं और इनमें अच्छे खासे स्पेक्स और फीचर मिलते हैं। ऐसा ही कुछ Galaxy M Series के Samsung Galaxy M35 के साथ भी है। यह एक बढ़िया फोन है, इसे खरीदने के लिए आप इस समय फ्लिपकार्ट पर जा सकते हैं। Samsung के इस फोन को कंपनी ने 19,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। हालांकि, इस समय Flipkart पर यह फोन सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। फोन को इस समय आप 15000 रुपये से भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर आप इस बजट के आसपास एक फोन खोज रहे हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। फोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ साथ ट्रिपल कैमरा और Exynos प्रोसेसर मिलता है। फोन पर लगभग लगभग 7000 रुपये से ज्यादा की बचत इस समय की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 पर 21000 रुपये का प्राइस ड्रॉप, अब इतनी सी बची है कीमत, खरीदना है तो जल्दी करें
आइए जानते है कि आप Samsung Galaxy M35 5G को किस प्राइस में इंडिया के बाजार में खरीद सकते हैं, Flipkart पर फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M35 5G मोबाइल फोन का 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल आप इस समय 13,445 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। फोन पर यहाँ 6554 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आपको 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट आपको SBI Bank Credit Card EMI लेनदेन पर मिलने वाला है। फोन पर आपको 24 महीने की EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन में एक 6.6-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट पर लॉन्च किया गया है। फोन की डिस्प्ले पर 1000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इसके अलावा फोन Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB तक की रैम और 256Gb स्टॉरिज मिलती है। कंपनी ने इसे एंड्रॉयड 14 पर आधारित OneUI 6.1 पर लॉन्च किया था। फोन के साथ 4 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिल रहा है।
इस फोन में कैमरा के तौर पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का में कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो सेन्सर मिलता है। इतना ही नहीं, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 13MP का कैमरा मिलता है। फोन में एक 6000mAh ई बैटरी मिलती है जो 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।