Samsung अपने Galaxy M32 फोन को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन को गूगल सपोर्टेड डिवाइसेज़ की लिस्ट में शामिल किया गया था। डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल के डाटाबेस में भी देखा गया है।
Google Play Console लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Samsung Galaxy M32 को फुल HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी जाएगी। यह फोन एंडरोइड 11 पर आधारित एंडरोइड 11 OS पर काम करेगा और मीडियाटेक हीलियो G80 SoC द्वारा संचालित होगा। हालांकि शुरुआती लीक्स से पता चला था कि फोन मीडियाटेक हीलियो G85 द्वारा संचालित होगा।
SoC को 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। अभी Galaxy M32 की बैटरी व कैमरा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
Samsung Galaxy M32 को अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए लाया जाएगा। अमेज़न लिस्टिंग से खुलसा हुआ है कि फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले मिलेगी और इसकी ब्राइटनेस 800 nits होती। फोन में 64MP का क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा और फोन के फ्रंट पर 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी।
Samsung Galaxy M32 को 4/6GB रैम व 64/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा और स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। यह फोन एंडरोइड 11 के साथ OneUI पर काम करेगा। फोन का मेजरमेंट 160 x 74 x 9mm और वज़न 196 ग्राम होगा। फोन को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया जाएगा।