Samsung Galaxy J8 को जल्द कर सकता है लॉन्च, सामने आया ये खुलासा

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy J8 को गीकबेंच पर देखा गया है.

Samsung Galaxy J8 को जल्द कर सकता है लॉन्च, सामने आया ये खुलासा

सैमसंग ने अभी हाल ही में MWC 2018 के दौरान अपने दो नए फ्लैगशिप डिवाइसेस Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को पेश किया है. लेकिन सैमसंग जल्द ही बाज़ार में अपने कई और दूसरे डिवाइसेस भी पेश कर सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट में मिल रहे हैं प्रोडक्ट्स

दरअसल अब सैमसंग की J सीरीज का एक नया स्मार्टफ़ोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नज़र आया है. इस डिवाइस का मॉडल नंबर SM-J800FN है. उम्मीद है कि यह फ़ोन Samsung Galaxy J8 हो सकता है. गीकबेंच की इस लिस्टिंग से इस फ़ोन के कुछ स्पेक्स के बारे में भी खुलासा हुआ है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस फ़ोन में Exynos 7870 चिपसेट मौजूद हो सकता है. साथ ही इसमें 3GB रैम भी मौजूद हो सकती है. यह एंड्राइड ओरियो से भी लैस हो सकता है. 

इस डिवाइस का सिंगल-कोर स्कोर 728 है, जबकि इसका मल्टी-कोर स्कोर 3683 है. 

सोर्स

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo