हाल ही में सैमसंग कंपनी के Samsung Galaxy M40 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुका है। इस नए अपडेट के जरिए Samsung Galaxy M40 यूज़र्स को फेस रिकग्निशन परफॉर्मेंस और कैमरा में कई सुधार मिलेंगे। यह अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ लाया गया है।
आपको बता दें कि इस अपडेट का साइज़ 378.40MB है। सैमसंग फ़ोन को मिले इस लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्जन M405FDDU1ASG2 है। कपंनी ने इस अपडेट को यूज़र्स के लिए एक साथ रोल आउट नहीं किया है। आप भी अपने Samsung Galaxy M40 में नए अपडेट को चेक कर सकते हैं। अभी तक अगर अपडेट का नोटिफिकेशन आपतक नहीं पहुंचा है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।
Sammobile की आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी M40 को नए अपडेट के साथ नया "ब्लू लाइट फिल्टर" भी मिलेगा। चेंजलॉग से इस बात का खुलासा हुआ है कि अपडेट के साथ जून 2019 सिक्योरिटी पैच, फेस रिकग्निशन को सुधार के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही अब आपको बेहतर फोटोग्राफी का भी एक्सपीरियंस मिलेगा क्योंकि यहां कैमरा की परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया गया है।
आपको बता देते हैं सैमसंग गैलेक्सी M40 मोबाइल फोन की कीमत Rs 19,990 है, इसके अलावा इसे मात्र एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को आप 6GB की रैम के अलावा 128GB की स्टोरेज के साथ खरीद सकते हैं। फोन को आप मिडनाइट ब्लू, और सीवॉटर ब्लू ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी M40 मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 6.3-इंच की FHD+ इनफिनिटी O डिस्प्ले मिल रही है। इसमें आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। साथ ही फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा फोन में आपको 6GB की रैम दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी M40 मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि 32MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो AI सीन ओप्टीमाइजर दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है साथ ही इसमें आपको एक 8MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। यह एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है। इस फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में यानी आपको सैमसंग गैलेक्सी M40 मोबाइल में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है, और इसके अलावा इसमें आपको एक 3500mAh क्षमता की 15W की फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी के साथ दी गई है।