Samsung Galaxy F70e 5G launched in india know the price and features
अगर आप 18,000 रुपये से कं के प्राइस में एक दमदार 5G Phone खरीदना चाहते हैं तो आपके पास इस समय Flipkart पर सस्ते में कुछ फोन्स को खरीदने का दमदार मौका है। असल में, Flipkart पर इस समय Big Bachat Days Sale चल रही है। सेल 6 सितंबर तक चलने वाली है। इस सेल के दौरान अगर आप एक बड़ी बैटरी वाले लंबे समय तक अपडेट रहने वाले सैमसंग फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास इसे सस्ते में खरीदना का सुनहरा मौका है। सेल में सैमसंग (Samsung) के बजट-फ्रेंडली 5G हैंडसेट Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत में कटौती देखी गई है। यहाँ आपको इस फोन पर मिलने वाली डील की सम्पूर्ण डिटेल्स मिलने वाली हैं।
Samsung Galaxy F70e 5G को फ्लिपकार्ट पर दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। इस सेल के दौरान लॉन्च प्राइस में 500 रुपये की सीधी कटौती के साथ बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए सम्पूर्ण पर एक नजर डालते हैं।
| वेरिएंट | लॉन्च कीमत | फ्लैट प्राइस कट | बैंक डिस्काउंट | प्रभावी शुरुआती कीमत |
| 4GB + 128GB | 18,499 रुपये | 500 रुपये | 1,000 रुपये | 17,499 रुपये |
| 6GB + 128GB | 20,999 रुपये | 500 रुपये | 1,000 रुपये | 19,499 रुपये |
ग्राहकों को बैंक कार्ड्स के जरिए 1,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह फोन की खरीद पर कुल मिलाकर 1,500 रुपये तक की सीधी बचत हो रही है। यह फोन दो कलर में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है, इसे आप Limelight Green और Spotlight Blue में खरीद सकते हैं।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है, फोन में आपको एक 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो हेवी यूसेज में भी डेढ़ से दो दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OneUI 8 पर काम करता है। सैमसंग इस बजट सेगमेंट में पूरे 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपग्रेड्स ऑफर कर रहा है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेस्ट ऑप्शन बना देता है।
फोन को कंपनी एक 6.74-इंच की HD+ IPS LCD पैनल के साथ लेकर आई थी, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाने के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है।
फोन में एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिलता है। इसमें एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ/मैक्रो सेंसर भी आता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के शौकीनों के लिए फोन के फ्रंट पर एक 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 5G VS iQOO Z11 VS Nord CE 6: प्राइस, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ अन्य की तुलना