OnePlus Nord को टक्कर देने भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग का 64MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला फोन

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy F62 भारत में लॉन्च

Galaxy F62 को Rs 23,999 में लॉन्च किया गया

7000mAh की बैटरी है इसकी खासियत

Samsung Galaxy F62 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. सैमसंग का नया स्मार्टफोन Exynos 7nm चिपसेट द्वारा संचालित है और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में आया है. फोन को क्वाड-कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. 

नए Galaxy F62 को Rs 23,999 में लॉन्च किया गया है और इस कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है. दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB  स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत Rs 25,999 है. डिवाइस को सैमसंग के आधिकारिक स्टोर पर सेल किया जाएगा और साथ ही आप इसे फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल स्टोर और सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. डिवाइस तीन रंगों लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रे और लेज़र ग्रीन में उपलब्ध है. 

अगर आप ICICI क्रेडिट या डेबिट कार्ड होल्डर हैं तो Rs 2500 का कैशबैक भी पा सकते हैं. डिवाइस को 22 फरवरी दोपहर 12 बजे से सेल किया जाएगा. 

Samsung Galaxy F62 में 6.7 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है. यह फोन एक्सीनस 9825 SoC द्वारा संचालित है और इसे इस सेगमेंट का बेस्ट चिपसेट माना जाता है. सैमसंग के इस नए फोन की खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है. 

डिवाइस में 64MP प्राइमरी लेंस वाला क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. रियर कैमरा सेटआप में एक 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा,123 डिग्री फील्ड-ऑफ़-व्यू का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल रहा है. डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जो 4K रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है. 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :