Samsung Galaxy F62 को आज भारत में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाने वाला है. Samsung Galaxy F62 के स्पेक्स फ्लिपकार्ट पर सामने आए हैं. फोन के टीज़र्स से भी इसके डिज़ाइन का खुलासा हुआ है. आज Galaxy F62 की भारतीय कीमत और सेल की तारीख का पता चल जाएगा. लॉन्च इवेंट से पहले हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप स्मार्टफोन के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
Samsung Galaxy F62 को आज यानी सोमवार को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा और कम्पनी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी. आप सैमसंग इंडिया के यूट्यूब चैनल पर इवेंट को ऑनलाइन देख सकते हैं.
इवेंट में Samsung Galaxy F62 की कीमत का खुलासा किया जाएगा. टीज़र की बात करें तो स्मार्टफोन की कीमत Rs 25,000 से कम हो सकती है. स्मार्टफोन को कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लाया जा सकता है. हालांकि, अभी फोन की सही कीमत का पता नहीं चल पाया है.
अगर हम Samsung Galaxy F62 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो Flipkart पर एक डेडिकेटेड पेज से पता चल रहा है कि इस मोबाइल फोन में एक 7nm प्रोसेस पर निर्मित ओक्टा-कोर Exynos 9825 प्रोसेसर होने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको कंपनी की ओर से इस श्रेणी में सबसे फास्टेस्ट मोबाइल फोन कहा जा रहा है। फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक होल-पंक डिस्प्ले भी मिलने वाली है, जिसमें फोन के फ्रंट कैमरा को देखा जा सकता है।
हालाँकि इन सब चीजों के अलावा फोन में आपको एक 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है इस मोबाइल फोन में आपको एक 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल मिलने वाला है। फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को ग्रीन और ब्लू रंगों में लॉन्च किया जायेगा।