सैमसंग गैलेक्सी A90 को लेकर काफी समय से लीक और अफवाहों का सिलसिला चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अलग अलग बाजारों में इस मोबाइल फोन को Galaxy A80 के तौर पर री-ब्रांड किया जाने वाला है। हालाँकि यह खबर भी आ रही थी कि इस मोबाइल फोन को अन्य बाजारों में सैमसंग गैलेक्सी R सीरीज के तौर पर भी लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं आई है। हालाँकि बहुत से लीक्स के बाद अब एक नया लीक आ रहा है, जो इस मोबाइल फोन को लेकर कुछ और ही बयां करता है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि एक टिपस्टर ने Galaxy A90 को कंपनी द्वारा 'R' सीरीज़ में पेश करने का दावा किया था लेकिन अब टिपस्टर ने एक नए पोस्ट के ज़रिये यह बताया है कि उन्हें Galaxy A90 की गलत जानकारी मिली थी। फोन को गैलेक्सी 'A' सीरीज़ में पेश किया जाएगा, 'R' सीरीज़ में।
https://twitter.com/OnLeaks/status/1143531851673493505?ref_src=twsrc%5Etfw
टिप्सटर @OnLeaks ने इस बात का भी खुलासा किया है कि Galaxy A90 के दो वैरिएंट्स आ सकते हैं। साथ ही सैमसंग के ये फ़ोन्स मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकते हैं।
https://twitter.com/OnLeaks/status/1143535173612556288?ref_src=twsrc%5Etfw
इस लीक के मुताबिक एक डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A908 के साथ पेश किया गया है जो 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीँ दूसरा वैरिएंट मॉडल नंबर SM-A905 के साथ पेश किया जा सकता है जो कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ही होगा, 5जी वेरिएंट की तरह। फोन 48 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।