Samsung Galaxy A90 45W चार्जिंग के साथ आ सकता है 5G वैरिएंट में, रिपोर्ट्स लीक

HIGHLIGHTS

Galaxy A90 ट्रिपल से हो सकता है लैस

Galaxy A90 ट्रिपल से हो सकता है लैस

इन दिनों Samsung Galaxy A90 को लेकर कई लीक्स आ रहे हैं। डिवाइस के 5G variant के आने की बात भी सामने आयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर कंपनी Samsung Galaxy A90 फ़ोन्स पर काम कर रही है। कथित तौर पर A सीरीज़ के दोनों डिवाइस Snapdragon 855 SoC के साथ आ सकते हैं। इनमें एक वैरिएंट 5G connectivity के साथ 45W fast charging support के साथ आ सकता है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि एक टिपस्टर ने Galaxy A90 को कंपनी द्वारा 'R' सीरीज़ में पेश करने का दावा किया था लेकिन अब टिपस्टर ने एक नए पोस्ट के ज़रिये यह बताया है कि उन्हें Galaxy A90 की गलत जानकारी मिली थी। फोन को गैलेक्सी 'A' सीरीज़ में पेश किया जाएगा, 'R' सीरीज़ में।

https://twitter.com/OnLeaks/status/1143531851673493505?ref_src=twsrc%5Etfw

टिप्सटर @OnLeaks ने इस बात का भी खुलासा किया है कि Galaxy A90 के दो वैरिएंट्स आ सकते हैं। साथ ही सैमसंग के ये फ़ोन्स मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकते हैं।

https://twitter.com/OnLeaks/status/1143535173612556288?ref_src=twsrc%5Etfw

इस लीक के मुताबिक एक डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A908 के साथ पेश किया गया है जो 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीँ दूसरा वैरिएंट मॉडल नंबर SM-A905 के साथ पेश किया जा सकता है जो कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ही होगा, 5जी वेरिएंट की तरह। फोन 48 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :