स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung का पहला चार कैमरा से लैस फ़ोन Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की रिपोर्ट आ रही है है। सैमसंग गैलेक्सी के इस डिवाइस को लॉन्च के दौरान एंड्रॉयड ओरियो के साथ उतारा गया था। एंड्रॉयड पाई के साथ Galaxy A9 (2018) को फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।
वहीँ Galaxy A9 (2018) को मिला यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट अभी तक केवल पोलैंड में रोल आउट किया गया है। वहीँ अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं आयी है कि डिवाइस के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को बाकी देशों में कब जारी किया जाएगा। Galaxy A9 (2018) को मिले एंड्रॉयड पाई अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A920FXXU1BSC5 है। इसके साथ ही अभी इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है कि पोलैंड में जारी यह अपडेट बीटा वर्जन है या फिर स्टेबल रोल आउट। आपको बता दें कि SamMobile ने सबसे पहले अपडेट रोल आउट को स्पॉट किया था।
वहीँ Samsung Galaxy A6 (2018) और Galaxy A7 (2018) को भी एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित वन यूआई अपडेट और बीटा अपडेट मिला था। Galaxy A8+ (2018) को भी मार्च की शुरुआत में एंड्रॉयड पाई के साथ फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच मिला था।
आपको बता दें कि Galaxy A9 (2018) को नवंबर 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ सुपर एमोलेड पैनल दिए गया है जिसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ के साथ मिलता है। साथ में 6 जीबी और 8 जीबी रैम इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी के साथ उपलब्ध कराया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
सैमसंग गैलेक्सी A9 2018 128GB रिव्यू