Samsung अपने पहले से ही मौजूद स्मार्टफोंस के नए वर्जन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हो रहा है, आपको बता देते हैं कि IANS की एक रिपोर्ट में ऐसा सामने आया है कि कंपनी अपनी A- सीरीज में एक नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है। अभी तक इस सीरीज में कोई मोबाइल फोन काफी समय से लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70s होने वाला है, इसे इस महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है।
जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह मोबाइल फोन Galaxy A70 की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन होने वाला है। इस मोबाइल फ़ोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी लगभग Rs 30,000 के आसपास हो सकती है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि यह सैमसंग की ओर से ऐसा पहला मोबाइल फोन होने वाला है, जो 64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा। इस मोबाइल फोन में एक नया डिजाईन मिलने वाला है। इसका डिजाईन कुछ कुछ अभी हाल ही में लॉन्च किये गए Galaxy A30s और Galaxy A50s की तरह हो सकता है।
इन स्मार्टफोंस को अभी हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है, आपको बता देते हैं कि यह फोंस Galaxy A30 और Galaxy A50 की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोंस हैं। Galaxy A50s मोबाइल फोन के 6GB रैम की कीमत Rs 24,999 है, इसके अलावा इसके 4GB वैरिएंट की कीमत Rs 24,999 है। हालाँकि अगर हम Galaxy A30s मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसे Rs 16,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है।