Samsung ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A70 के लिए नया अपडेट जारी किया है जो नए सिक्योरिटी पैच और सुधारों के साथ आता है। यह अपडेट A705GMDDU1ASE4 वर्जन नंबर के साथ आता है और इसका साइज़ 376.83MB है। चेंजलोग से ख़ुलासा होता है कि अपडेट में डिवाइस की परफॉरमेंस के लिए सुधार शामिल किया गया है। अपडेट कैमरा की पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है और रियर कैमरा में नए फीचर को भी ऐड करता है जिसे ब्यूटी विडियो मोड नाम दिया गया है।
अपडेट साथ ही नए एक्सीडेंटल टच प्रोटेक्शन फीचर्स भी लाया है इसके अलावा फिंगरप्रिंट रेकोग्निशन की परफॉरमेंस में अधिक सुधार देखने को मिलता है और डिवाइस के लिए मई 2019 सिक्योरिटी पैच भी जारी किया गया है। Galaxy A70 के लिए आए इस अपडेट में डिवाइस स्टेबिलिटी, बग फिक्सेज़ और परफॉरमेंस में सुधार को भी शामिल किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी A70 Android Pie पर आधारित One UI पर चलता है। ड्यूल-सिम वाले इस फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (डुअल 2.0 गीगाहर्ट्ज़+ हेक्सा 1.7 गीगाहर्ट्ज़) के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिया गया है। साथ ही 128 जीबी स्टोरेज दी गयी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का अपर्चर एफ/2.2 के साथ दिया गया है। साथ ही 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, अपर्चर एफ/2.0 के साथ है। Galaxy A70 में कंपनी ने 4,500 एमएच की बैटरी दी है जो 25 वाट सुपर-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।