सैमसंग की ओर से उसके अगले मिड-रेंज और Rugged Phone पर काम किया जा रहा है। दोनों ही फोन्स को कंपनी Galaxy Lineup में लेकर आने वाल है। SamMobile की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी मिल रही है की दो नए सैमसंग फोन्स पर काम किया जा रहा है, इन दो में पहला फोन Galaxy A58 है और दूसरा फोन Galaxy XCover FR होने वाला है। दोनों ही फोन्स को GSMA IMEI डेटाबेस पर देखा जा चुका है। आइए इन दोनों ही फोन्स के बारे में जानकारी लेते हैं।
Samsung Galaxy A58 को अगर देखा जाए तो यह Model Number SM-A5860 से देखा जा चुका है। इस फोन को सैमसंग अपने Samsung Galaxy A57 की ही नई पीढ़ी के फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है, Galaxy A57 को कंपनी मार्च 2026 में लॉन्च कर चुकी है। अब अगर पिछले फोन्स के लॉन्च पैटर्न को देखा जाए तो आगामी Galaxy A58 को कंपनी 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन के प्रोसेसर, बैटरी लाइफ और कैमरा आदि में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ऐसा ही कुछ Samsung Galaxy XCover FR के साथ भी हो सकता है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-G778B है। यह फोन कंपनी के सैमसंग XCover Brand का हिस्सा होने वाला है। इस फोन के साथ भी कंपनी इसकी मजबूती पर ज्यादा जोर देने वाली है। अगर पिछले XCover Phones को देखा जाए तो यह अपने ड्रॉप, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट क्षमता के चलते चर्चा में रहे हैं। अभी के लिए इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
अचानक से दोनों ही फोन्स को लेकर जानकारी आना इस ओर इशारा करता है कि कंपनी इन दोनों ही फोन्स पर काम कर रही है और इन्हें मिड-रेंज फोन्स के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन्स कंपनी की पिछली लाइनअप्स का ही हिस्सा होने वाले हैं।
अगर GSMA लिस्टिंग को देखा जाए तो यहाँ से फोन्स को लेकर ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन आइए जानते हैं की यह यह फोन्स किन स्पेक्स आदि के साथ लॉन्च हो सकता हैं, या इनमें क्या अपग्रेड किए जा सकते हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि Galaxy A58 किस तरह के स्पेक्स के साथ लॉन्च हो सकता है तो आपको Galaxy A57 के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डाल लेना चाहिए। इससे आपको अपग्रेड और स्पेक्स आदि का अंदाजा लग सकता है। इस फोन को कंपनी एक 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसके अलावा इस फोन में आपको Exynos 1680 प्रोसेसर मौजूद है। फोन को कंपनी 12GB की रैम के अलावा 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर चुकी है।
वहीं अगर, Rugged Phone की बात करें तो इसके भी पिछले मॉडल पर आपको एक नजर डालनी होगी। अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए XCover 7 Pro को अगर देखा जाए तो कंपनी इस फोन को एक 6.6-इंच की 120Hz LCD डिस्प्ले पर लॉन्च कर चुकी है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन को कंपनी 6GB और 8GB की रैम के अलावा डूल 50MP+8MP के कैमरा पर ला चुकी है। इस फोन में एक 4350mAh की बैटरी भी मिलती है। फोन MIL-STD-810H स्टैन्डर्ड से पास है। इसके अलावा इसमें IP68 रैजिंग भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये से कम में आने वाले 5 सबसे तगड़े फोन, लेटेस्ट Realme 16x 5G भी लिस्ट में