Samsung के फैंस के लिए मुसीबत! दूसरी बार बढ़ी इन तीन स्मार्टफोन्स की कीमत, नया प्राइस देखें
इस साल की शुरुआत में जनवरी महीने में Samsung ने अपने तीन मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी ने एक बार फिर इन्हीं तीन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार भी कीमतों में 2,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। नई कीमतें आज से लागू मानी जा रही हैं और धीरे-धीरे सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपडेट हो जाएंगी। कंपनी की ओर से कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती कंपोनेंट लागत और मैन्युफैक्चरिंग खर्च इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं।
SurveyGalaxy A56 की नई कीमत
91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में बदलाव से जुड़ी आधिकारिक इमेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई, जिसमें तीनों स्मार्टफोन्स के नए रेट की जानकारी दी गई है। Galaxy A56 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये से बढ़ाकर 44,999 रुपये कर दी गई है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत अब 48,999 रुपये हो गई है, जो पहले 46,999 रुपये थी। नई कीमतों के बाद Galaxy A56 अब सब-फ्लैगशिप सेगमेंट के और करीब पहुंच गया है।
Galaxy A36 की नई कीमत
मिड-रेंज कैटेगरी में आने वाले Galaxy A36 की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर अब 40,499 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और इसकी नई कीमत 36,499 रुपये तय की गई है।
Galaxy F17 की नई कीमत
बजट सेगमेंट के Galaxy F17 की शुरुआती कीमत अब 16,499 रुपये हो गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमतें बढ़ाकर क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये कर दी गई हैं।
अब नई कीमतें आज से प्रभावी हैं, इसलिए संभव है कि Samsung के ई-स्टोर और Amazon जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपडेटेड प्राइस दिखाई देने में थोड़ा समय लगे। अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह समय खरीदारी के लिए सही माना जा सकता है। हालांकि यह भी ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी अगले महीने Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल्स के आने के बाद पुराने डिवाइसेज की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile