Samsung अपने Galaxy A50 का एक नया वैरिएंट लॉन्च कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy A50s ये नया वैरिएंट हो सकता है। यह अपकमिंग Samsung phone कथित तौर पर Samsung Galaxy A50s, Geekbench पर स्पॉट हुआ है। गीक बेंच के मुताबिक Galaxy A50s को Exynos 9610 chipset के साथ स्पॉट किया गया।
इसके साथ ही नए गैलेक्सी A50 के बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो ये स्कोर पिछले Galaxy A50 से काफी मिलते हैं। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि फोन एंड्रॉयड पाई से लैस हो सकता है। वैसे अभी तक फ़ोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
गीकबेंच पर अपकमिंग Galaxy A50s के मॉडल नंबर SM-A507NF को भी लिस्ट किया गया है जो पिछले Galaxy A50 मॉडल नंबर SM-A505F का बेहतर अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है। आपको बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग को Nashville Chatter ने सबसे पहले स्पॉट किया और यह जानकारी दी है।
Geekbench के डेटाबेस पर कुल तीन Galaxy A50s की लिस्टिंग सामने आई हैं। उम्मीद यह भी है कि इस डिवाइस को कई वैरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यह भी पता चला है कि फोन में एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।
फोन में 4 जीबी रैम हो सकता है और यह इस बात की ओर भी इशारा करता है कि नए डिवाइस में कोई खास अपग्रेड नहीं दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में Galaxy A50s फोन ने जहां सिंगल कोर में 1,685 स्कोर किया है वहीँ मल्टी-कोर टेस्ट में 5,446 स्कोर किया है।