Samsung ने भारत में Galaxy A22 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन को वैबसाइट पर लिस्टेड किया गया है और फोन के ऑफलाइन सेल की जानकारी फैल रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कंपनी का 5G फोन है तो आप गलत हैं। Galaxy A22 4G को भारत में पेश किया आया है और यह भारत में आया 5G वेरिएंट नहीं है बल्कि Rs 20000 की श्रेणी में Galaxy A22 एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
नए Galaxy A22 में 6.4 इंच की HD सुपर AMOLED HD+ डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz होगी। फोन मीडियाटेक हीलियो G80 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जिसे 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन को यूरोप में 4GB/64GB व 4GB/128GB विकल्प में पेश किया गया था।
Samsung Galaxy A22 में चार रियर कैमरा मिल रहे हैं जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है आर इसे OIS सपोर्ट दिया गया है। साथ ही कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रोलेंस मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस एंडरोइड 11 पर आधारित Samsung One UI 3.1 पर काम करता है।
इसके अलावा, स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा और फोन ब्लैक व मिंट कलर में पेश किया जाएगा। कनैक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लुटूथ 5.0, GPS, GLONASS, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
Samsung Galaxy A22 को Rs 18,499 में पेश किया गया है और डिवाइस को कंपनी की वैबसाइट पर सेल के लिए लाया जाएगा। उम्मीद है कि फोन को अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनल पर सेल किया जाएगा।