सैमसंग की ओर इसकी गैलेक्सी A और Galaxy M सीरीज में कुछ बदलावों की घोषणा अभी कुछ समय पहले ही की है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि कंपनी ने कई स्मार्टफोंस में बदलाव इस साल की शुरुआत में या ऐसा भी कह सकते हैं कि पहले हाल्फ में किये हैं।
हम देख चुके हैं कि Samsung Galaxy A50s के कैमरा में भी काफी बदलाव किये गए हैं। हालाँकि अब Samsung Galaxy A20s को लेकर काफी कुछ सामने आ रहा है, इस डिवाइस को अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। हालाँकि इसके लेकर लीक कई बार सामने आ चुके हैं। एक नई तस्वीर में इस मोबाइल फोन के लगभग सभी स्पेक्स सामने आ चुके हैं।
सामने आई लिस्टिंग से पता चलता है कि Galaxy A20s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, दूसरा 8MP 120° अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा तथा तीसरा कैमरा 5MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। जहां तक रुमर्स की बात है डिवाइस ग्रीन, ब्लैक और रेड विकल्प में आएगा।
https://twitter.com/Sudhanshu1414/status/1170634408803655681?ref_src=twsrc%5Etfw
यह मोबाइल फोन एक 6.4-इंच की HD+ सुपर AMOLED पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको इनफिनिटी–V डिस्प्ले के साथ नौच भी मिल रहा है, यह एक वाटरड्राप नौच है। इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर Exynos 7884 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज भी मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
अगर हम कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP के सेंसर के साथ एक 5MP का कैमरा कॉम्बो मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।