Samsung के नए डिवाइस को SM-A107F मॉडल नंबर के साथ FCC का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Galaxy A10s होगा। लिस्टिंग से स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है और डिवाइस में 3900 mAh की बैटरी मिलेगी। डिवाइस के बैक पर एक डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसके साथ एक फ़्लैश भी दी गई है। स्मार्टफोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
स्मार्टफोन में एक हेडफोन जैक और एक USB पोर्ट दिया जाएगा। स्मार्टफोन लम्बाई में 157 mm, चौड़ाई में 75.8 mm और डायगोनली 174.3 mm है।
A10 डिवाइसेज़ की बात करें तो Galaxy A10 को फ़रवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A10 की कीमत Rs 7990 रखी गई है और स्मार्टफोन में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी जाएगी और डिस्प्ले के टॉप पर छोटा V-शेप्ड नौच दिया गया है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया जाएगा और डिवाइस के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा जो फेस रेकोग्निशन सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन एक्सिनोस 7884 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB बिल्ट-इन स्टोरेजदी गई है। बैटरी की बात करें तो फोन में 3,400mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy A10 को रेड, ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।