Samsung Galaxy A10s को भारत में सस्ता कर दिया गया है और अब फोन को Rs 9,499 के बजाए Rs 8,999 में खरीदा जा सकता है। Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इंडिया ने इस ख़बर की पुष्टि की है, हालांकि, Flipkart पर अभी नया प्राइस नहीं देखा गया है। Samsung Galaxy A10s में HD+ Infinity-V डिस्प्ले, ओक्टा-कोर SoC और 2GB/3GB रैम को शामिल किया गया है।
Samsung Galaxy A10s के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 8,999 में खरीदा जा सकता है, जबकि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 9,999 में खरीदा जा सकता है। Samsung India के ऑनलाइन स्टोर पर नया प्राइस देखा जा सकता है और मुंबई बेस्ड रिटेलर Mahesh Telecom ने भी जानकारी दी है कि यह नया प्राइस ऑफलाइन स्टोर्स पर भी लागू होगा।
Samsung Galaxy A10s में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल है। स्मार्टफोन को ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और डिवाइस को 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Galaxy A10s को डुअल-कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है जिसमें 13MP का एक सेंसर (f/1.8) है और दूसरा 2MP का सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Galaxy A10s में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और फोन एंड्राइड 9.0 पाई पर आधारित है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और साथ ही फेस रेकोग्निशन फीचर को भी शामिल किया गया है।