कई लीक्स और रूमर्स के बाद आखिरकार सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ़ोन Samsung Galaxy A10s की घोषणा कर दी है। यह फ़ोन Samsung Galaxy A10 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Galaxy A-series का यह Samsung Galaxy A10s Infinity-V Display और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फ़ोन में आपको डेप्थ डिटेक्शन भी मिलेगा और साथ ही यूज़र्स इस फ़ोन के ज़रिये इमेज में आर्टिस्टिक इफ़ेक्ट को भी शामिल कर सकेंगे। फोन को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड रंग में उतारा है।
वैसे अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग गैलेक्सी A10s की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही यह भी अभी तक सामने नहीं आया है कि कब इसे यूज़र्स एक लिए उपलब्ध कराया जायेगा। वहीँ Samsung Global Newsroom ने नए फोन Samsung Galaxy A10s के सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को शोकेस किया है।
सैमसंग गैलेक्सी A10s फ़ोन को में आपको 6.2 इंच का एचडी+ स्क्रीन 720×1520 पिक्सल रेसोल्यूशन और इनफिनिटी V डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ मिलती है। फ़ोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम दिया गया है। डिवाइस में बैटरी 4,000 एमएएच की दी गयी है। फ़ोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर रन करता है।
ऑप्टोइक्स के तहत Galaxy A10s में दो रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और एक एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर। वहीँ सेल्फी एक लिए एक एफ/ 2.0 अपर्चर का 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
डिवाइस में इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट से बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।