स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने लेटेस्ट डिवाइस Samsung Galaxy A10e को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने US में Galaxy A सीरीज़ के तहत लॉन्च किया है। हालांकि Galaxy A-series का यह लेटेस्ट फ़ोन Galaxy A10 की टक्कर का नहीं है। Galaxy A10e के साथ ही Galaxy A20 को भी जल्द ही सेल के लिए कंपनी उपलब्ध कराने वाली है। Samsung Galaxy A10e को जहां अमेरिकी मार्केट में पेश कर दिया गया है बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कब इस फ़ोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो अमेरिकी मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी A10e की कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 12,500 रुपये रखी गयी है जिसमें आपको 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलता है।
Samsung Galaxy A10e की स्पेसिफिकेशन्स
आपको बता दें कि Samsung ने अभी तक Galaxy A10e के सभी स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है। कंपनी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति की मानें तो यह फोन 5.83 इंच के इनफिनिटी V डिस्प्ले के साथ आएगा। Galaxy A10e में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और बैटरी 3,000 mah की होगी। साथ ही इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी की दी जाएगी। Samsung Galaxy A10e में किस प्रोसेसर या ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, फिलहाल सौंपा न्य ने इसकी जानकारी नहीं दी है। गीकबेंच लिस्टिंग से भी इस डिवाइस के कुछ स्पेक्स सामने आये थे जिसमें यह पता चला था कि फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर आ सकता है। साथ ही एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस भी हो सकता है। वैसे अभी तक फ़ोन के इन स्पेक्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं आयी है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।