Samsung Galaxy A10 आज भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 8,490 है और यह रेड, ब्लू और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को सभी रिटेल स्टोर्स और बड़े ऑनलाइन स्टोर्स जैसे अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर द्वारा खरीदा जा सकता है।
हाल ही में सैमसंग ने अपने Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोंस के साथ Galaxy A10 को भी लॉन्च किया था। हालांकि, Galaxy A30 और Galaxy A50 को पहले ही सेल में पेश कर दिया गया था और आज Samsung Galaxy A10 भी सेल में पेश किया जा रहा है।
Samsung Galaxy A10 के स्पेक्स की करें तो इस बजट स्मार्टफोन में आपको 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) इनफिनिटी V डिस्प्ले मिलता है। फोन octa-core Exynos 7884 SoC के साथ 2 जीबी रैम के साथ आता है।
Galaxy A10 के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो सेल्फी के लिए है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसे बाकी ही दोनों डिवाइस की तरह ही 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इस फ़ोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
TATA Sky ने मात्र Rs 206 की शुरूआती कीमत में पेश किये 10 रीजनल स्मार्ट पैक्स
Xiaomi Redmi Go आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम और जानें अनुमानित कीमत