हाल ही में Samsung Galaxy A10 और Galaxy A20 को Gold colour variant में भारत में लॉन्च किया गया है। Black, Blue और Black कलर के अभी तक फ़ोन्स सेल के लिए उपलब्ध थे लेकिन वहीं अब एक नया कलर जुड़ गया है। पिछले सभी कलर वर्ज़न को आप Samsung Online Store से भी खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि Samsung India Twitter आना हो चुकी है कि Samsung Galaxy A10 और Galaxy A20 को Gold colour variant भारत में मिल चुका है।
https://twitter.com/SamsungIndia/status/1141658237877534720?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने Samsung Galaxy A30 का White कलर वैरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। वहीँ एक और कलर को Samsung Galaxy A60 में जोड़ा गया है जो कि चीन में उपलब्ध है और वह कलर Peach Sea Salt है।
Galaxy A10 और Galaxy A20 की बात करें तो गुरुवार को इसे पेश किया गया है। Twitter पोस्ट की मानें तो Samsung Galaxy A10 और Galaxy A20 का यह गोल्ड कलर सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। वहीँ अगर आप Amazon.in और Flipkart और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स से इन फ़ोन्स को नए कलर में खरीदना चाहते हैं तो अभी यह कलर वैरिएंट उपलब्ध नहीं हुआ है।
खबर यह भी आ रही है कि Samsung Galaxy A-सीरीज में शामिल Galaxy A80 को भी कंपनी जल्द ही भारत में लाने की तैयारी कर रही है। Samsung Galaxy A80 की वैसे अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। इसकी खासियत की बात करें करें तो स्लाइडिंग रोटेटिंग कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। आपको इसमें 48-मेगापिक्सल लेंस f/2.0 अपर्चर के साथ, 8-megapixel wide-angle (123 degree) f/2.4 lens और 3D depth ToF camera मिलता है। फोन का बैक कैमरा रोटेट होकर सेल्फी कैमरे का काम करता है।