सैमसंग ने अपनी ग्लोबल बजट लाइनअप को बढ़ाते हुए एक नए 4G Phone यानि Samsung Galaxy A07s को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को सबसे पहले जॉर्डन (Jordan) के बाजार में लॉन्च किया है, इसके बाद ऐसा माना जा रहा है की यह फोन अन्य बाजारों में भी आने वाला है। सैमसंग का यह नया फोन बड़ी स्क्रीन, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और IP54 स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ है। लेकिन इस हैंडसेट की सबसे बड़ी यूएसपी इसका सॉफ्टवेयर कमिटमेंट है, कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस के साथ ग्राहकों को पूरे 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स मिलने वाले हैं। आइए इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स आदि पर नजर डालते हैं।
| वेरिएंट | जॉर्डन में कीमत (JOD) | भारतीय रुपयों में संभावित कीमत |
| 4GB RAM + 64GB Storage | 119 JOD | लगभग 15,850 रुपये |
| 4GB RAM + 128GB Storage | 149 JOD | लगभग 19,850 रुपये |
| 6GB RAM + 128GB Storage | 175 JOD | लगभग 23,300 रुपये |
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो फोन को तीन अलग अलग कलर में कंपनी लेकर आई है, यह फोन Black, Green और Light Violet कलर में मिल जाने वाला है। फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में फोन को इंडिया के अलावा अन्य बाजारों में भी एंट्री दी जाने वाली है। आगे आपको फोन के स्पेक्स और फीचर आदि की जानकारी मिलने वाली है।
फोन में 6.7-इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच (Infinity-U) स्टाइल के साथ आता है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए स्क्रीन को 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस को पानी की हल्की छींटों और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी बरकरार रखा गया है।
सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 16 पर लॉन्च हुआ है, इसके अलावा फोन में OneUI का सपोर्ट मिलता है, कंपनी इस बजट फोन के साथ 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड्स और 6 साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट्स देने की गारंटी भी दे रही है, जो इस प्राइस ब्रैकेट में काफी कम ही देखने को मिलता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक की है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक अन्य लेंस एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। फोन में वीडियो कॉल्स और फ्रंट फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: Apple के मुड़ने वाले डिवाइस से पहले Xiaomi 18 Fold हुआ लॉन्च..मिलते हैं धांसू फीचर