सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy S21+ पर अभी तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसकी घोषणा सैमसंग की ओर से आधिकारिक तौर पर की गई है। आपको बता देते है कि एक मेल में सैमसंग की ओर से यह जानकारी सामने आ रही है कि उसके Samsung Galaxy S21+ म्बिले फोन पर आपको 10 हजार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलने वाला है। अब अगर आप इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको पता चल ही गया है कि आपको यह किस प्राइस में मिलने वाला है। आपको बता देते हैं कि सैमसंग के इस प्रीमियम मोबाइल फोन को 128GB स्टोरेज में Rs 71,999 में प्राइस में कटौती के बाद लिया जा सकता है, हालाँकि अगर आप इसके 256GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको यह Rs 75,999 में मिल जाने वाला है।
अगर हम सैमसंग गैलेक्सी एस21+ की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक आइकोनिक डिजाईन मिल रहा है, इसके अलावा आपको इस मोबाइल फोन में धांसू कैमरा भी नजर आता है। फोन में आपको सैमसंग गैलेक्सी के किसी भी डिवाइस से परे अभी तक का सबसे एडवांस प्रोसेसर भी दिया गया है।
हालाँकि सैमसंग की ओर से अन्य कुछ ऑफर्स की भी घोषणा की गई है। आपको बता देते है कि यह ऑफर और डिस्काउंट आपको सैमसंग गैलेक्सी S21 सीरीज के साथ मिल रहे हैं। अगर आप सैमसंग गैलेक्सी S21 Ultra, Samsung Galaxy S21+ या Samsung Galaxy S21 को खरीदते हैं तो आपको इसके साथ Galaxy Buds Pro को जो Rs 15,990 के प्राइस में आने वाले मात्र Rs 990 में खरीदने का एक सुनेहरा मौक़ा मिल रहा है। हालाँकि इसके अलावा आपको इन फोंस की खरीद पर 10000 रुपये का एक सैमसंग शॉप वाउचर भी मिल रहा है।
अगर हम उन तीनों फोंस को देखें तो आपको बता देते है कि इन्हें इंडिया में हाइपर फ़ास्ट 5G रेडी फोंस के तौर पर लॉन्च किया था। यहाँ आपको बता देते है कि अगर आप सैमसंग गैलेक्सी S21 अल्ट्रा या Samsung Galaxy S21 को खरीदते हैं तो आपको क्रमश लगभग 10000 रुपये और 5000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं यह फोंस HDFC बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के अलावा EMI ऑप्शन के माध्यम से खरीदारी करने पर Rs 10,000 और Rs 5000 के बैंक कैशबैक ऑफर के साथ आपको मिल रहे हैं।
आपको यहाँ बता देते है कि सैमसंग की ओर से दिए जा रहे ये ऑफर्स मात्र 30 जून 2021 तक ही मान्य हैं, और इनका लाभ मात्र सैमसंग शॉप (Samsung.com/in), Samsung exclusive stores, leading retail stores और ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर जाकर उठाया जा सकता है।